अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      आज सांसद-जदयू नेता आरसीपी सिंह का यूं दिखा गिरगिटिया रंग!

      “चुनावी राजनीति का अपना अलग ही बदलता रंग होता है। उसके सामने गिरगिट वाली कहावत भी फीका है। आज सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के कद्दावर नेताव राज्य सभा सदस्य आरसीपी सिंह खुले तौर पर गिरगिटिया अंदाज में साफ नजर आए। उन्होंने पहले दर्जनों गांवों में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में हाथ जोड़कर वोट मांगे, लेकिन खरजमा में नाराज ग्रामीणों से बोले कि वोट मांगना उनके संस्कार में नहीं………”  

      rcp singh nalanda election 2थरथरी (नालंदा दर्पण)। जदयू के राष्ट्रीय संगठन महासचिव सह राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह ने रविवार को थरथरी प्रखंड के लखाचक, अमेरा खरजमा, बड़ी छरियारी, छोटी छरियारी, कनक विगहा, पुरन्दरपुर, प्रतापपुर, जमालपुर, डीहा सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान तथा नुक्कड़ सभा किया गया।

      वहीं अस्ता हाई स्कूल के प्रांगण में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी की अगुआई में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहरा रहे है।

      उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार को वोट देकर जिताने की अपील की। साथ ही नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

      भाजपा नेता सह पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि एनडीए घटक दल उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार को जिताने के लिए कार्यकर्ता लोग हर मतदाता के घरों में जाकर संपर्क अभियान चलाने और बाहर रह रहे मतदाताओं को भी यथासंभव बुलवा कर वोट डलवाने की बाते कही।

      एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को एक साथ चुनाव प्रचार अभियान करने और घर-घर जनसंपर्क करने का भी निर्देश दिया। थरथरी बाजार के प्रांगण में एनडीए समर्थित जदयू के कार्यालय का भी उद्घाटन आरसीपी सिंह ने किया।

      मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद, विपिन यादव, एमएलसी हीरा बिंद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष युगेश्वर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

      उधर खरजमा में वोट वहिष्कार कर रहे ग्रामीणों के बीच यूं रंग बदले आरसीपी सिंह…  

      कहते हैं कि जन सम्पर्क अभियान के तहत आरसीपी सिंह के काफिला खरजमा गांव में जहां ग्रामीण पहले ही वोट बहिष्कार का रोड नही तो वोट नही का बैनर टंगे हुए था।rcp singh nalanda election 1

      जैसे ही गांव में प्रवेश की तो ग्रामीणों ने नेताओ द्वारा गांव का विकास तथा एक भी नेता गांवों का सुध नही लेने के आरोप लगा दिया।

      जिससे राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि जिस नेता का नाम लिए हो, वो कोई आईएस अफसर है क्या।

      उसके बाद झल्लाते हुए कहा कि आप हमसे रोड के बारे में बोले है क्या। तभी जनता सवाल दाग दिया कि आप हमसे मिले है कभी।

      इस पर आरसीपी ने कहा कि हम आपसे मिलने गांव आएंगे। इस पर लगे जनता ने भी जवाब दे दिया कि आप तो हमारे गांव भी आये हुए है।

      इस पर उन्होंने पुनः झल्लाते हुए कहा कि हम वोट मांगने नही आये हैं। वोट देना आपका अधिकार है। वोट देना है, दीजिए। नही देना है, मत दीजिए। हम देखने आए है कि गांव में क्या क्या परेशानी है।

      उन्होंने आगे कहा कि हम संगठन के आदमी है। वोट आपको जिसको देना है नही देना है। इसके लिए हम कभी हाथ नही जोड़ेंगे। ये हमारा संस्कार में नही है।

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!