अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      थरथरी थाना हाजत से 2 कैदी फरार, पुलिस की घोर लापरवाही फिर आई सामने

      बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। यहां थाना पुलिस की लापरवाही का एक और नमूना सामने आया है। थरथरी थाना की हाजत में बंद दो कैदी खाना खाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर बाउंड्री फांदकर भाग निकला।

      THARTHARI POLICE 1
      हाजत से 2 कैदी के भागे के बाद सड़क पर यू मस्ती मोड में खड़ी पुलिस…..

      हिलसा डीएसपी की मानें तो उन्हें जैसे ही जानकारी मिली हाजत में बंद अरुण यादव और रामप्रीत यादव खाना खाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर भाग गया। घटना की मॉनीटरिंग करने साथ खुद थाना पहुंचकर खोजबीन करना शुरू कर दिया।

      उधर थरथरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने भी कैदी अरुण यादव और रामप्रीत यादव को पकड़ने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन सुनसान इलाका होने के कारण दोनों कैदी आराम से भाग निकले।

      दोनों कैदी अरुण यादव और रामप्रीत यादव का अपने ही गोतिया से मारपीट हुआ था, जिसकी सूचना के बाद पुलिस के द्वारा पकड़ कर दोनों को हाजत में बंद किया गया था।

      लेकिन, आज बड़े ही चालाकी से खाना खिलाने के दौरान जब बाहर निकला तो वह सुनसान देखकर पुलिस को धक्का देते हुए भाग निकला।

      बता दें कि इसके पहले भी सदर अस्पताल परिसर से एक कैदी और सोहसराय थाना क्षेत्र से भी शौचालय के बहाने एक कैदी भाग निकला था।

      पुलिस लापरवाही पर कहते हैं हिलसा डीएसपी……

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!