अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      नगरनौसा में भाजपा ने चलाया सघन सदस्यता अभियान

      सरकार किसानों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। ताकि किसान, मजदूर ,नौजवान,महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें और अपने विकास के साथ-साथ देश को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें……..”

      नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। भाजपा के सदस्यता अभियान पर्व के तहत रविवार के दिन प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के नगरनौसा बस स्टैंड, नगरनौसा बाजार, पोस्ट ऑफिस गली, बडीहा रोड़,कुआं तल, नीम तल,पेथियापर आदि स्थानों पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चला पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।

      bjp nalanda 1सदस्यता अभियान के तहत भाजपा से जुड़ने को लेकर  लोगों काफी उत्साह देखने को मिला जहां बढ़ चढ़के नौजवानों, व्यवसायी, किसानों , मजदूर वर्ग एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया।

      मौके पर उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी की नीतियों और रीतियों से भी अवगत कराया।साथ ही नए सदस्यों का स्वागत करते हुए का सभी को पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की अपील की।

      प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि हमे हर बूथ पर जाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विकास नीति को समझाकर बीजेपी की सदस्यता दिललवानी हैं। समाज के हर वर्ग को जोड़ना हमारा लक्ष्य है। साथ ही भाजपा द्वारा चल रहे विकास कार्यों को हर वर्ग को इसका लाभ पहुँचाना हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास सवका विश्वास के सिद्धांतों पर काम करती है।

      उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को जनता की सरकार बताते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों,मजदूरों ,मजलूमों और नौजवानों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई। ताकि देश को विकसित कर अग्रणी पंक्ति में खड़ा किया जा सके।

      उन्होंने कहा भाजपा सरकार की प्रधान मंत्री आवास योजना इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री की सोच रही है कि हर व्यक्ति को छत नसीब हो सके। और उसका अपना आशियाना हो। इसी सोच के तहत उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर में भी शहरी आवास योजना का आगाज किया। आज करोड़ों की संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

      महिलाओं को उज्वाला योजना के तहत उनको सम्मान दिया गया। देश का कोई आदमी भूखा ना हो इसके लिए राष्ट्रीय खाद कानून बनाया। युवाओं को रोजगार के लिए लाखों की संख्या में सरकारी भर्तियां किया जा रहा है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!