अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      पति के अवैध संबंध से आहत पत्नी ने 2 बच्चों समेत जहर खाकर घर लगाई आग, मां-बेटी की मौत

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (बिहार शरीफ ब्यूरो)। नालंदा जिले के  बिहार थाना इलाके के गौड़ा गढ़ मोहल्ले में अवैध संबंध को लेकर पति से हुए विवाद से आक्रोशित पत्नी ने अपने दो बच्चो के साथ जहर खाने के बाद घर में आग लगा दी।  जिससे महिला और उसकी पुत्री की मौत हो गयी, जबकि पुत्र का इलाज किया जा रहा है।

      b 2दरअसल राजीव रंजन पटेल का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पत्नी पुष्प कुमारी के बीच विवाद हुआ और फिर गुस्से में आकर पुष्प ने अपनी पुत्री और पुत्र को जहर खिलने के बाद खुद जहर खा कर घर में आग लगा दी।

      घटना के बाद तीनों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया। जहां पहले पुत्री ने दम तोड़ दिया, जबकि महिला की मौत आज हो गयी।

       2 दिन पूर्व पति से इसी अवैध संबंध की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में पुत्र और पुत्री के साथ जहर खा खाने के बाद घर मे आग लगा दी थी।

      पुत्री की उसी दिन मौत हो गई, जबकि महिला और पुत्र का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।मं् इधर बिहार थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

      वीडियोः घटना के बारे में बताते हैं दारोगा राजीव रंजन ओझा……

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!