अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      भूई के इस नृशंस हत्याकांड के 7 आरोपित धराए

      नालंदा दर्पण। सिलाव पुलिस ने भुई हत्याकांड के 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

      hatya1 1मंगलवार की सुबह परिवारवालों ने ही संतोष रविदास की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पत्नी मालती देवी ने सास, ससुर, भैंसुर, गोतनी सहित अन्य के खिलाफ हत्या की एफआईआर करायी थी। हत्या के बाद सभी आरोपित फरार हो गये थे।

      इस मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस की नकारा कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया था। इसलिए आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गयी थी।

      इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए एक टीम बनायी गयी थी। फिर कथित गुप्त सूचना के आधार पर सभी आरोपितों को रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव निवासी अनूप रविदास के घर से दबोचा गया।

      गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की मां सत्या देवी, भाई कुंदन रविदास, मिथलेश रविदास, भौजाई मंजू देवी व बेन थाना क्षेत्र के चमरबिगहा गांव निवासी कुंदन की साली खुश्बु कुमारी व बहनोई इमामगंज निवासी अनुप को गिरफ्तार किया गया है।

      hatya1 hatya2

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!