अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      मुहाने नदी से अतिक्रमण हटाने की फिर कवायद शुरु, सीओ ने थमाया नोटिश, देखिए सूची

      नालंदा दर्पण।  सरकार-प्रशासन द्वारा मुहाने नदी का उड़ाही कार्य करवाया जा रहा है। ताकि इस नदी के पानी से बंजर भूमि आबाद हो सके। किसानों के चेहरे पर खुशहाली आ सके।

      इधर सीओ नलीन विनोद पुष्पराज ने बताया कि जन जीवन हरियाली के तहत नहर, नदी, पईन  आदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसके लिए पहल शुरु कर दिया गया है।

      ISLAMPUR NEWS 2
      सीओ नलीन विनोद पुष्पराज…….

      उन्होंने बताया कि कार्यपालक अभियंता सिंचाईं प्रमंडल उदेरास्थान के निर्देशानुसार इस मुहाने नदी के आस पास लोगों द्वारा भुमि को अतिक्रमण कर लिया गया है। उसे हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिश के जरिए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। जिसमें पालिका मार्केट, अशोक मांझी, नगीना मांझी, सरेंद्र प्रसाद, शंभु प्रसाद, आशा सिंहा, बबन ठाकुर आदि शामिल है। अलावे अन्य अतिक्रमणकारियों के पास नोटिश भेजा जा रहा है।

      उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया गया है कि समय सीमा के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर सरकारी स्तर से अतिक्रमण को हटवाया जायेगा। जिसका खर्च की ऱाशि अतिक्रमणकारियों को देना पडेगा।

      उन्होंने बताया कि इसके अलावे इसी नगर मे गैरमजरुआ आम भूमि पर लगी अतिक्रमण को भी मुक्त करवाया जाएगा।

      इधर नोटिश जारी होते ही अतिक्रमणकारियों के बीच हडकम्प मच गया है। हालांकि अब नदी किनारे झोपडी में बसे कुछ लोग नहर के पास सडक किनारे भूमि पर कमोवेश जगह को कब्जा कर वहां बसने की तैयारी में लगे हैं।ISLAMPUR NEWS 4 ISLAMPUR NEWS 5 ISLAMPUR NEWS 6 ISLAMPUR NEWS 3

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!