अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      यूं धूमधाम से मनाया गया लालू जी का 72वां जन्मदिन

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज 72वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

      2 5बिहारशरीफ के चोरा बगीचा में राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजनकिया गया। केक काटा गया औऱ लालू यादव के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

      राजद नेता देवीलाल यादव ने कहा कि लालू यादव आज भी गरीबो के मसीहा है। इन्होंने गरीबो की आवाज़ बनने का काम किया। गरीबो, दलितों, अल्पसंख्यको की आवाज़ बनने का काम किया। विकास के मुख्य धारा में लाया। मंडल मसीहा की इन्हें उपाधि हासिल हुई। आज उन्हें एक साजिश के तहत जेल में बंद करने का काम किया गया है, लेकिन उनके विचार को बंद नही किया जा सकता है।

      इस मौके पर मुकेश कुमार, मनीष कुशवाहा, विक्की चंद्रवंशी, विकास कुमार, पंकज कुमार, ट्विंकल शर्मा, चिंटू कुमार, बलराम यादव, संदीप कुमार, शिव कुमार यादव, रवि कुशवाहा, रवि चौधरी, जितेंद्र कुमार, पंकज सिंघानिया आदि मौजूद थे।

      कहते हैं राजद नेता देवीलाल यादव………….

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!