अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      राखी खरीद लौट रही युवती का अपहरण के बाद बवाल जारी, सड़क जाम, आगजनी, पुलिस को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

      नगरनौसा(एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नालंदा जिले के नगरनौसा थाना के प्रेमन बिगहा गांव के पास राष्ट्रीय राजपथ दनियावां बिहार शरीफ 30 ए से राखी खरीद घर वापस लौट रही युवती को ब्लोरो बोलोरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है।

      nalanda crime 2 4इस वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए दनियावां-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और उग्र भीड़ ने स्थानीय पुलिस को भी  दौड़ा दौड़ा पीटा है। जिसमें कई पुलिस कर्मियों को गम्भीर चोट आई है।

      सूत्रों ने बताया कि प्रेमनबीघा गढिया पर गांव निवासी अंनत प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री शीला कुमारी को अज्ञात काला रंग के बोलोरो सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार के दिन अगवा कर लिया गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए दनियावां-बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया है।

      जाम की खबर मिलते ही नगनौसा अंचलाधिकारी सुरेश कुमार, नगनौसा थाना, चण्डी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर उग्र ग्रामीणों को समझाने का अथक प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण युवती की सकुशल बरामदगी की मांग पर अड़े हैं।

      यहां तक कि उग्र ग्रामीणों ने पुलिस को भी दौड़ा दौड़ा पीटा है। खबर लिखे जाने तक जाम नहीं हटाया जा सका है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!