Home नालंदा राजगीर ग्रामश्री मेला की राह आया अनियंत्रित स्कार्पियो, 2 घायल, बाइक क्षतिग्रस्त,...

राजगीर ग्रामश्री मेला की राह आया अनियंत्रित स्कार्पियो, 2 घायल, बाइक क्षतिग्रस्त, शराब के नशे में घुत था चालक

0

नालंदा दर्पण। राजगीर महोत्सव-2019 के अवसर पर आयोजित ग्राम श्री मेला के रास्ते में बिना नंबर का एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 2 लोग घायल हो गए और एक बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

कहा जाता है कि ग्रामश्री मेला के रास्ते में अचानक एक स्कार्पियो आ गया। उसका चालक शराब के नशे में धुत था। उसकी चपेट में पहले दो लोग आकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। वहीं स्कार्पियो ने एक खड़े मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इसके बाद सूचना मिलते पर राजगीर थानेदार उक्त स्कार्पियो को खुद चलाते हुए थाना ले गया।राजगीर ग्रामश्री मेला

error: Content is protected !!
Exit mobile version