अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      राजगीर थानाध्यक्ष ने जेनरेटर समेत धराए चोर को 2 दिन हाजत में रखने के बाद छोड़ दिया

      नालंदा दर्पण। शरीफ लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने में माहिर राजगीर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जेनेरेटर समेत धराए चोर को दो दिन हाजत में रखकर छोड़ दिया।

      विश्वस्त सूत्रों के अनुसार राजगीर में देवी सोंग हॉस्पिटल के निकट से संजय कुमार का जेनेटर 2 माह पूर्व चोरी हुआ था। उसकी लिखित शिकायत थाना में दर्ज करवाई गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

      इसके बाद डेकोरेटर संघ के लोगों ने 3 दिन पहले राजगीर थाना के पिलखी मुजफ्फरपुर के पास से जेनेटर बरामद करते चोर भी रंगे हाथ पकड़ लिया और राजगीर थाना को सौंप दिया।

      लेकिन उस चोर को 2 दिन हाजत में बंद रखने के बाद एक अखबार से जुड़े दलाल के जरिए मनमाना पैसा लेकर बीते कल दिन को राजगीर थानध्यक्ष ने यह कहकर छोड़ दिया कि यह चोर का स्टाफ है।

      उधर चोरी के शिकार व्यक्ति को जेनेरेटर देने के लिए उसे कोर्ट रिलीज ऑर्डर लाने को कहा जा रहा है, जोकि फिलहाल थाना परिसर में पड़ा है।

      राजगीर थाना में देखिए थानाध्यक्ष का शराब के नशे में धुत प्रायवेट ड्राईवर का जलवा………

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!