अन्य
    Wednesday, April 17, 2024
    अन्य

      राजगीर में 27 वां राष्ट्रीय वेन्डर्स दिवस का आयोजन

      नालंदा दर्पण।  राजगीर कुंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच के द्वारा 27 वां राष्ट्रीय वेन्डर्स दिवस का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत के अध्यक्षा उर्मिला देवी, राजगीर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथलेश बिहारी वर्मा, अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार, मंच के संरक्षक उमराव प्रसाद निर्मल, जिला समन्वयक डॉ अमित कुमार पासवान, अध्यक्ष रमेश कुमार पान ने संयुक्त रूप से की।

      इस अवसर पर  नगर पंचायत के अध्यक्ष उर्मिला देवी ने कहा कि पहले हम देखते थे कि राजगीर में छोटे छोटे दुकानदारों पर असामाजिक तत्वों के द्वारा तबाह किया जाता था। लेकिन जब से नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच के बैनर तले सभी  दुकानदार संगठित होकर अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ने लगे हैं, तब से  असमाजिक तत्वों को भय व्याप्त हैं।

      AAAA

      उन्होंने कहा कि दुकानदारों को पथ विक्रेता कानून अधिनियम के तहत मिलने वाले सुविधाओं के लिए नगर पंचायत राजगीर कृत संकल्पित है। नगर पंचायत राजगीर  की ओर से हमलोग हर संभव मदद करेगे।

      मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने कहा कि सभी दुकानदार पर्यटकों से अच्छा व्यवहार करें, पर्यटक ही हमारी पूंजी है राजगीर को स्वच्छ और सुंदर रखना हमलोगों का कर्तव्य बनता है, जिससे पर्यटकों का राजगीर में आवागमन होगा तभी राजगीर का विकास होगा। उन्होंने राजगीर के ऐतिहासिकता पर एक कविता से भी लोगों को भावविभोर किए।

      मंच के जिला समन्वयक डॉ अमित कुमार पासवान ने कहा कि हमारे सभी दुकानदार अनुशासित हैं। इसे बेहतर सुविधा देने के लिए  सरकार ने पथ विक्रेता कानून अधिनियम के तहत निबंधन प्रमाण पत्र, बिजली, पानी, शौचालय युक्त वेन्डर जॉन का निर्माण को लेकर कृत संकल्पित है।

      मौके पर लोक गायक भैया अजित के द्वारा हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई गानों से लोगों का मन मोह लिया।AAA

      मौके पर केरला पब्लिक स्कूल राजगीर के बच्चों के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं  जल जीवन हरियाली को लेकर जागरूकता नाटक की प्रस्तुति की गई।

      इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष रमेश कुमार पान, पूर्व अध्यक्ष गोपाल भदानी , अजय यादव , मदन बनारसी, कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के दंत चिकित्सक डॉ सुरभि रंजन, केरला पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बिंदु मैडम, युवा नेता सोनू यादव, समाजसेवी अशोक राय,  युवा नेता गोलू यादव, शिवनंदन प्रसाद, दीपक कुमार , बिरजू राजवंशी, सुधीर उपाध्याय, वार्ड पार्षद अनिल कुमार, शंकर कुमार, राजू कुमार, मंच के सिलाव के अध्यक्ष  मोहम्मद जावेद,  संयुक्ता कुमारी ,नागेंद्र यादव, सरोज देवी, मनोज यादव, कोषाध्यक्ष  बृज नंदन प्रसाद, विनोद चंद्रवंशी, समाजसेवी अनिता कुमारी गुप्ता, बैंक कर्मी सुनीता कुमारी सहित हजारों की संख्या में फुटपाथ दुकानदार उपस्थित थे।AA

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!