अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      आंख बंद-डिब्बा गायब की शिकार हुई महिला, एक लाख के गहने यूं ले उड़े ठग

      महिला ने पायल को चकाचक देखकर सवा दो भर के सोने की सिकड़ी एवं आठ आने की कंबाली को भी साफ करने को कहा  और उसके बाद ठग ने………….”

      नालंदा दर्पण। बेन प्रखंड के खैरा पंचायत अंतर्गत खैरा गाँव के पूर्व मुखिया संजय सिंह के पत्नी से गहने साफ करने के नाम पर गिरोह के ठग लोगो ने लाखों मूल्य के गहनों को ले कर चम्पत हो गए।

      SS
      पूर्व मुखिया संजय सिंह……….

      पूर्व मुखिया ने बताया कि हमारे दरबाजे पर बर्तन साफ करने वाला एक व्यक्ति आया था। लेकिन उसको नहीं साफ करने की बात कह लौटा दिया था और उसके बाद हम गाय को चारा देने गौशाला में चले गए।

      इतना ही देर में पत्नी बाहर निकलकर उस सफाई करने वाला व्यक्ति को बुला लिया और कुछ कांसे, पीतल के बर्तन को साफ कराने लग गयी तो सोचा कि  जरूरी होगा। पर्व भी आ रहा है। इसलिए ज्यादा कुछ बोलना मुनासिब नही समझा और फिर गौशाला की तरफ चले गए।

      बर्तन साफ करने के बाद उक्त ठग ने निःशुल्क पायल साफ करने की बात की। उक्त महिला ने पायल को चकाचक देखकर सवा दो भर के सोने की सिकड़ी एवं आठ आने की कंबाली को भी साफ करने को कहा।

      ठग ने महिला को गर्म पानी करने के लिये कहा और आँखे छिपा कर बिना पानी मे गहना रखे। किसी बर्तन से ढक दिया और उस महिला को 10 मिनट के बाद गहना निकालने के लिए कहकर उक्त स्थान से बाहर हो गया।

      जब समय पूरा हुआ तो उस बर्तन को देखी तो कुछ भी नही था। महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मेरा गहना लेकर भाग गया।

      पूर्व मुखिया को जानकारी मिलते ही उस ठग का पीछा करना शुरू किया। लेकिन ठग का कोई अता पता नही चला। इस तरह से ऐसे गिरोह फिर से बेन ईलाके में सक्रिय हो गए हैं। ऐसे ठगों से, खासकर महिलाए को सावधानी बरतना चाहिये।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!