अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      एकंगरसराय थाना के पास हो रही मुहर्रम की जबरन चंदा वसूली

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। अब पर्व-त्योहार किसी भी समुदाय की हो, उसकी आड़ में जबरिया चंदा वसूलने लोग सीधे सड़क पर उतर आते हैं।

      ऐसा ही नजारा एकंगरसराय थाना से थोड़ी दूर इसलामपुर-हिलसा मुख्य मार्ग पर नबीगंज गांव में देखने को मिल रहा है। बीच सड़क इस गुंडागर्दी को लेकर पुलिस-प्रशासन की लापरवाही कम चिंताजनक नहीं है।

      वहां कुछ युवक मुहर्रम के नाम पर आते-जाते वाहनों से जबरन चंदा वसूली कर रहे रहे हैं। इस बात की जानकारी जब थाना में जाकर दी गई तो वहां मौजूद थाना की मुंशी ने कहा कि थानाध्यक्ष नहीं हैं, वे आएंगे तो उन्हीं से बोलिए।

      इसके बाद थानाध्यक्ष से संपर्क किया गया तो उन्होंने 5 मिनट बैठने की बात कहते हुए फोन काट दिया और फिर आधा घंटा तक दर्शन नहीं दिए।EKANGARSARAI PS1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!