अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      खाना लेकर दलान गई महिला की रात अंधेरे गला दबाकर हत्या

      नालंदा दर्पण। इसलामपुर थाना के बालमत बिगहा गांव में बीते देर शाम अपराधियों ने प्रकाश केवट के पत्नी 55 वर्षीया रामरती देवी को हत्या कर दी है।

      GGपीडित परिजनों ने बताया कि खाना लेकर दलान पर गयी थी। घर वापस नहीं पहुंची। खोजबीन किया गया। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।

      सुबह गांव के वगल के खेत में वह मृत पड़ी मिली। शव मिलते परिजन रोने लगे। लोगों के बीच फैल गयी।

      ग्रामीणों का कहना था कि ये लोग मजदुर तबके लोग है। किस वजह से अपराधियों ने इस महिला को हत्या कर दिया है। यह समझ में नही आ रहा है।

      थानध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि अपराधियों द्वारा गला दबाकर महिला की हत्या कर दी गयी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आपसी रंजिश कारण अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया है।

      अभी घटना की कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को वरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!