नालंदा दर्पण। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक नगरी राजगीर अनंत समस्याओं की जाल में छटपटा रहा है। उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं दिखता।
अभी वहां से खबर मिल रही है कि पिछले दो घंटे से राजगीर बस स्टैंड में गाड़ियां रेंग रही है। राजगीर महोत्सव के उदघाटन के एक दिन शेष रह गए है।
वही रविवार होने के कारण बाहरी पर्यटक भारी संख्या में राजगीर आए हुए हैं। लेकिन रोजमर्रा के इस जाम में विदेशी सैलानी भी घण्टों तक फंसे हैं।
राजगीर-गया मार्ग, बिहारशरीफ, इस्लामपुर जाने वाली सड़क पर लंबी जाम लग गयी है। स्थानीय लोगों की माने तो राजगीर बस स्टैंड चौराहे पर सड़क किनारे फुटपाथ, ठेले आदि के अतिक्रमण से प्रतिदिन की यह समस्या आम बात हो गयी है।
राजनीतिक कारणों एवं दबाब के कारण स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण हटाने में खुद को बौना साबित महसूस करती है जिस कारण यह जाम अक्सर लगा रहता है।
समाचार लिखे जाने तक राजगीर पुलिस-प्रशासन इस जाम को हटाने में विफल रही है। पर्यटक सीजन में यदि समय रहते नगर प्रशासन नहीं सचेत हुई तो यह जाम पर्यटकों के यूं ही जंजाल साबित होती रहेगी।