अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा एवं उसके परिवार के साथ मारपीट

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में दबंग परिवार ने दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

      इस संदर्भ में एक 16 वर्षीया छात्रा द्वारा राजगीर थाना में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार गाँव के ही चंदन कुमार सिंह पिता मनोज सिंह द्वारा विगत एक सप्ताह से लगातार छेड़छाड़ किया जा रहा था और परिवार घर में नहीं रहने पर उसके साथ जोर जबरदस्ती भी कर रहा था। मना करने पर चंदन उसके साथ मारपीट और जान मारने की धमकी देता था।  

      शनिवार की दोपहर 12 बजे जब वह अपने घर में थी तो चंदन और उसके पिता, उसकी की माँ और उसके दो द्वारा लोहे की रॉड और लाठी डंडे से पूरे परिवार को मारा। जिससे उसके अलावे उसकी मां और  भाई को गहरी चोट लगी है। सभी घायल का इलाज राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है।

      वही इस घटना की एफआईआर के लिये जब सपरिवार थाना पहुँचे तो पहले वहां के थानेदार एफआईआर दर्ज करने में आदतन टाल मटोल कर दिया।

      लेकिन जब घटना की जानकारी नालन्दा एसपी और राजगीर डीएसपी को दी गयी, तब जाकर राजगीर पुलिस हरकत में आयी। पीड़ित छात्रा का रो रो कर बुरा हाल है क्योंकि उनलोगों ने घर मे आग लगाने और पूरे परिवार को जान मारने की भी धमकी दी है।

      पीड़िता के पिता राष्ट्रपति प्रसाद ने बताया कि वह काफी कमजोर परिवार से है। चंदन कुमार अक्सर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है। मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जाता है।

      इस घटना से पीड़ित परिवार काफी सदमे में दिख रही है। समाचार प्रेषण तक राजगीर डीएसपी द्वारा राजगीर सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किए जाने की सूचना है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!