अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने सामग्री कोषांग का किया निरीक्षण 

      नालंदा दर्पण। नालंदा जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज बिहार क्लब में संचालित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया।

      सामग्री कोषांग द्वारा मतदान दल के लिए आवश्यक सामग्री को इकट्ठा कर एक साथ थैला में तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ के लिए आवश्यक सामग्रियों को एक थैले में तैयार कर मतदान दल के डिस्पैच सेंटर पर उपलब्ध कराया जायेगा। जहां से मतदान दल को डिस्पैच के समय सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।NALANDA DM 2

      सामग्री कोषांग द्वारा अद्यतन वोटर लिस्ट का बूथवार विखंडीकरण किया जा रहा है। इस कार्य में लगभग 300 कर्मी लगे हुए हैं।

      जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आवश्यकतानुसार और भी कर्मियों को लगा कर विखंडीकरण का कार्य अविलंब पूर्ण करने का निदेश दिया।

      मतदान दल के लिए 26 प्रकार के विभिन्न लिफाफे सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जिला पदाधिकारी ने सामग्रियों की सूची का बारीकी से अवलोकन किया।

      उन्होंने मतदान दल के लिए तैयार किये गये मेडिकल किट का भी बारीकी से निरीक्षण किया। मेडिकल किट में ओ आर एस का 5 पैकेट दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इसकी संख्या दुगनी कर दस दस पैकेट ओ आर एस देने का निर्देश दिया।

      उन्होंने 10 मई तक सभी सामग्रियों को बूथवार तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी -सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव उपस्थित थे।NALANDA DM 3 NALANDA DM 4 NALANDA DM 5

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!