अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      डीएम-एसपी ने राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर दिए ये निर्देश

      अफसर द्वय ने बारीकी से कार्यक्रम स्थल, सीटिंग प्लान, महामहिम राष्ट्रपति के बैठने के लिए निर्माणाधीन स्टेज, ग्रीन रूम, नियन्त्रण कक्ष, हेलीपैड आदि का गहन निरीक्षण किया तथा सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए……..”

      नालंदा दर्पण।  जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार ने विश्व शांति स्तूप परिसर में 50 वें वर्षगांठ समारोह के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।rajgir news 2

      पूरे रोपवे मार्ग के आसपास, सीढ़ी मार्ग के आस पास एवं विश्व शांति स्तूप के आस पास पहाड़ी पर अच्छी तरह से साफ सफाई कराने का निदेश नगर पंचायत राजगीर को दिया गया।

      निरीक्षण के बाद आर आईसीसी राजगीर में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई।

      बैठक में सभी पदाधिकारियों को पूर्व से आवंटित किए गए कार्य को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

      सभी निर्धारित स्थानों पर यातायात नियंत्रण के लिए ड्रॉप गेट का निर्माण सुनिश्चित करने के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में भी अच्छी तरह से साफ सफाई सुनिश्चित कराने को कहा गया।

      निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!