अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      तेल्हाड़ा में शरद-मांझी-सहनी का मोदी-नीतीश पर कड़ा हमला

      नालन्दा दर्पण।  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, राजद नेता शरद यादव एवं वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बुधवार को नालन्दा लोकसभा क्षेत्र के तेल्हाड़ा संस्कृत हाई स्कूल के मैदान में हम प्रत्याशी अशोक कुमार आजाद के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में मोदी-नीतीश पर जमकर हमला बोला।

      पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए सरकार जनता के साथ झूठा वादा कर रही है। यह संविधान और आरक्षण के साथ छेड़छाड़ कर दलित एवं अतिपिछड़ों की हकमारी कर रही है।

      उन्होंने कहा कि जब वे सीएम बने तो किसान, मजदूर, नौजवान एवं गरीबों के लिए काम किया था। सरकारी सहायता पाने के लिए सरल तरीका किया, जो नीतीश कुमार को रास नहीं आया और बहुत कम दिनों में मेरी कुर्सी छीनकर मुझे सता से बेदखल कर उस पर खुद पर बैठ गए।HAM 1

      उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं उनके द्वारा बनाये गये नियमो को समाप्त कर दिया गया। जिसकी वजह से आज लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नीतीश कुमार अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए काफी भागदौड़ कर रहे हैं।

      वहीं शरद यादव ने कहा कि बिहार के लोगों ने महागठबंधन को जिताया था। नीतीश कुमार कहते थे  कि मर जायेंगे, मिट जायेगे, भाजपा में नहीं जायेंगे। लेकिन नीतीश कुमार चले गये।

      उन्होंने कहा कि सारा आरक्षण को हड़पने का साजिश चल रही है। उन्होंने महागठबंधन के हम के प्रत्याशी अशोक कुमार आजाद को भारी मतों से विजय बनाने की लोगों से अपील की।

      वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि 23 मई को देश से एनडीए सरकार की सफाया हो जायेगी। संविधान व आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

      इस मौके पर राजद के प्रदेश नेता बिनोद यादव, सुभाष यादव, प्रमोद सिंह, प्रदेश नेत्री राजमन्ती पाण्डेय, जिला परिषद उपाध्यक्ष संगीता देवी, राकेश रौशन, प्रदेश नेता शोभी यादव, मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार, राजकिशोर प्रसाद,अनिल यादव, रवि रौशन कुशवाहा, विश्वजीत पासवान, अर्जुन सिंह यादव, नवलकिशोर यादव, प्रमोद यादव, रामभजन सिंह यादव, मो. शहाबुदीन, महेंद्र कुशवाहा, योगेंद्र यादव, विद्यानन्द केवट आदि लोग मौजूद थे,।

      इस सभा की अध्यक्षता हम पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वजीत पासवान और मंच का संचालन रालोसपा के प्रदेश संगठन सचिव रवि रौशन कुशवाहा ने की।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!