अन्य
    Tuesday, April 16, 2024
    अन्य

      नाली विवाद में युवक को गोली मारी, पटना रेफर

      बिहार शरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नालंदा जिले के मानपुर थानान्तर्गत बहुआरा गांव में नाली विवाद को लेकर हुई झड़प के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई है।

      घटना के बारे में बताया जाता है कि संजय प्रसाद को उनके पड़ोसी से नाली की पानी निकासी को लेकर कई माह से विवाद चल रहा था। उसी विवाद के कारण आज गलौज और मारपीट होने लगी।

      इसके बाद उसके पड़ोसी ने उसे गोली मार दिया, जिससे वह घायल कर दिया। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भर्ती कराया गया।

      जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस गांव पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!