अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी करने वाले आरोपियों के घरों पर यूं चस्पा इस्तेहार

      नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा पुलिस पर 27 सितंबर को हुए एक हमला के मामले आज पुलिस ने आरोपितों के घरों पर इस्तेहार चिपकाया।

      nagarnaussa crime 1थानाध्यक्ष नीलकमल ने बताया कि उक्त कांड के फरार आरोपित थाना क्षेत्र के जलालपुर खपुरा गांव के गुलाबचंद पासवान, अखिलेश पासवान, बेचन पासवान, कारु पासवान, मनु पासवान, रामप्रवेश पासवान, सुधीर पासवान, विजेंद्र पासवान, रवींद्र पासवान, गोविंद पासवान, पवन कुमार, रामाशीष पासवान, निपु पासवान, करमल पासवान, विजय पासवान, चुन्नू पासवान, नन्दू पासवान, सुधीर पासवान, जयपद पासवान के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया हैं।

      इस्तेहार का तामिला किए जाने के बाद अगर उक्त आरोपित सरेन्डर नहीं करता है तो आगे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

      विगत  27 सितंबर को नगरनौसा-डियावां पथ के खपुरा जलालपुर गांव के पास पासवान चौक पर ग्रामीणों द्वारा झंडा गाड़ अतिक्रमण किये जाने का प्रयास किया गया था।

      उसकी सूचना पाकर स्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर लोगों द्वारा रोड़ेबाजी करते हुए हमला कर दिया गया था। जिससे कई पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गए थे।

      इस मामले में पुअनि राजेन्द्र कुमार राम ने 24 नामजद सहित 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!