अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      पेयजल की समस्या पर राजगीर एसडीओ तक नकारा

      नालंदा दर्पण (नीरज)। राजगीर वार्ड नंबर 18 में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहा है और नगर पंचायत कार्यालय पूरी तरह से निकम्मा साबित है, वहीं राजगीर एसडीओ तक समस्या की अनसुनी करने पर उतर आए हैं।

      भाजपा के सुबोध कुमार मोदी ने बताया कि नगर पंचायत अधिकारी से राजगीर अनुमंडल अधिकारी तक ऐसी गंभीर समस्या की शिकायत की कोई सुध नहीं लेते। इससे लोगों में काफी आक्रोश हैं।

      श्री मोदी ने कहा कि वार्ड 18 में जब वे नगर पंचायत, पीएचईडी एवं एसडीओ से पेयजल को तड़पते लोगों की गुहार लागाते लगाते थक गए तो अंत में नीजी घर से पाइप द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया गया, लेकिन कोई व्यक्ति सूखते जल स्रोत के बीच कितने दिन लोगों को इस तरह पेयजल उपलब्ध कराएगा।rajgir water crises 1 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!