अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      बाइक सवार बदमाश ने राजगीर में सुबह झाड़ू लगाती लड़की को गोली मारी, पुलिस अकर्मण्यता के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

      ऐसे गंभीर वारदात के दो घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी कुम्भनिद्रा में ही है। स्थानीय लोग राजगीर पुलिस की निष्क्रियता से काफी आक्रोशित हैं………….”

      नालंदा दर्पण। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर के बस स्टैंड चौराहे के पास में आज अहले सुबह रत्नागिरी होटल के होटल के सामने मुख्य मार्ग पर वाहन व्यवसायी लखन यादव की बेटी को मोटरसाइकिल सवार अपराधियो ने गोली मार दी।rajgir crime out of control

      घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। जब लड़की घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लड़की को दो गोली मारी। परिजनों द्वारा उसे राजगीर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से ज़ख्मी हालत में रेफर कर दिया गया।

      वहीं स्थानीय लोगो ने राजगीर बस स्टैंड को जामकर राजगीर पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। बस स्टैंड से चलने वाली वाहन बंद हो गयी है और लोगो ने अपनी दुकानें बंद कर रही है।

      स्थानीय लोग राजगीर थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर अँगुली उठा रहे है, क्योंकि यह घटना सुबह सुबह मुख्य मार्ग पर हुई है।

      स्थानीय लोगो ने बताया कि राजगीर के वर्तमान थाना प्रभारी संतोष कुमार अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे राजगीर थाना क्षेत्र में चोरी, डकैती, मारपीट,जैसी आपराधिक घटनाओं में बेहताशा वृद्धि हुई है। और वहां पदास्थापित डीएसपी सोमनाथ प्रसाद के आलावे नालंदा एसपी नीलेश कुमार भी उन्हें खुला संरक्षण देते नजर आ रहे हैं।rajgir crime out of control 11 rajgir crime out of control 2 rajgir crime out of control 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!