अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      बाप नबंरी-बेटा दस नबंरी, खुल गई सारी पोल पट्टी, फर्जी शिक्षक भी निकला

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। कल देर शाम ठीक 7 बजकर 8 मिनट पर एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क डेस्क को नालंदा जिले के इसलामपुर थाना के ढेकवाहा गांव से एक युवक का फोन आया था। तब उस युवक का कहना था कि उसे कुछ लोग जान मारना चाहते हैं और वह उसी के डर से एक कमरे में बंद है और सूचना के बाबजूद पुलिस उसकी मदद को नहीं आ रहा है।

      islampur newsइसके बाद उसे इसलामपुर के एक स्थानीय वरीय संवाददाता का नबंर दिया गया। कुछ देर बाद संपर्क कर वह युवक अपना कमरा बंद अवस्था का अपना एक फोटो और वरीय पदाधिकारी के नाम एक आवेदन भी भेजा। उसमें कमोवेश वही सब लिखा था, जितना कि फोन पर कहा गया था।

      इसी बीच इसलामपुर थाना पुलिस उक्त गांव पहुंची और युवक को अपने कब्जे में ले लिया और संपर्क करने पर थानाध्यक्ष शरद कुमार रजंन ने औपचारिक रुप से बताया कि युवक और उसके पिता से गांव के लोग भी परेशान रहते हैं। लोग आपस में हमेशा लड़ते-झगड़ते रहते हैं। दरअसल यहां मामला बाप नबंरी और बेटा दस नबंरी वाली है।

      आज उसी मामले को लेकर इसलामपुर थानाध्यक्ष के नाम से रवि रजंन नामक युवक ने एक लिखित शिकायत की है। उसने अपने शिकायत में अपने पिता रामप्रवेश कुमार पर गंभीर आरोप ही नहीं लगाए हैं, बल्कि पूरी पोलपट्टी खोल कर रख दी है।

      रवि रंजन की शिकायत है कि उसके पिता उसे जान मारना चाहते हैं। उसके साथ ऐसी घटना कई बार हो चुकी है। उसकी मां की जान भी पिता ने ही ली है। वे हमेशा लड़ते-झगड़ते रहते थे। जब मां को मारने में कामयाब हो गए तो अब उसे मारना चाहते हैं।islampur news 1

      बीते 5 अक्टूबर की शाम भी उसके पिता ने उस पर खंती से हमला किया। उसके बाद उसने खुद को बचाव में एक कमरे में बंद कर लिया। फिर उसका पिता उसे जान मारने के लिए बाहर से चिल्लाते रहे।

      रवि रजंन ने पुलिस को दिए शिकायत में एक सनसनीखेज खुलासा भी किया है। उसने लिखा है कि उसके पिता का असली नाम राम प्रवेश कुमार है, लेकिन वे अनिल कुमार पाण्डेय केनाम से नौकरी कर रहे हैं और वर्तमान में भोजपूर जिले के बिहिया अंचल-गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में फर्जी शिक्षक के रुप में नियुक्त हैं।

      बकौल रवि रजंन, उसके पिता के जीवन में रेखा रानी नामक एक औरत है, वही इन सब विवाद का कारण है।

      इधर, आश्वस्त लोग बताते हैं कि शिकायतकर्ता युवक भी किसी युवती के चक्कर का शिकार है और बाप-बेटा अपनी अवैध चक्कर को लेकर ही आए दिन आपस में उलझते रहते हैं। एक तरफ बेटा अपने बाप से अय्याशी के लिए पैसे की मांग करते रहता है। नहीं देने पर हो-हंगामा का दौर शुरु हो जाता है। इस बार पुलिस गिरफ्त में आने के बाद तो उसने अपने बाप की पूरी पोल-पट्टी ही खोल कर रख दी है। islampur news 3 islampur news 4 islampur news 5 islampur news 2     

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!