अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      बिहार शरीफ नगर निगम की खुली पोल, घरों में घुसे गंदे पानी, तालाब बने कई मोहल्ले

      बिहार शरीफ (एम. एफ. तालीब)।  बिहार शरीफ नगर में पिछले दो दिनों के दौरान करीब 3 घंटे तक हुई बारिश ने नगर निगम के सारे दावों की पोल खोल कर रख दी है।

      वार्ड नबंर- 43 के पक्की तालाब, बल्खी कटरा सहित कई टोले के मकान में बारिश का पानी घर में अभी तक घुसा हुआ है। घर का बेडरुम तक तालाब बना है। लोगों को आने- जाने में काफी परेशानी हो रही है।bihar sharif 2

      यहां तक कि लोगों का खाना-पीना हराम है। यहां के वार्ड पार्षद सिर्फ अपने चुनिदा लोगों के घर के पास ही साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान देते है।  इधर बिहार शरीफ को नगर निगम स्मार्ट सिटी बताती है, जबकि पुलपर, खन्दकपर, अलामगंज, कमरुदीनगंज, भरावपर समेत कई जगहों जल जमाव की स्थिति बनी हुई है।

      इसका मुख्य कारण नाले पर अतिक्रमण होने के कारण बारिश की पानी का निकास नहीं हो पा रहा है।  नाले की सफाई भी बहुत दिनों पर होने के कारण बारिश का पानी घरों में पहुंच रहा है।  अगर नाले की सफाई सही तरिके से किया जाये तो पानी का निकास हो सकता है।

      पक्की तालाब के ताबिस ने बताया कि उनके मकान में सोमवार की शाम से ही पानी भरा पड़ा है। पानी अगर निकलते भी है तो बापस फिर घर के अन्दर ही चला आता है। क्योंकि नाले का मुहं पुरा भरा पडा है।  

      इसी तरह फैयाज अहमद ने बताया कि उसके घर के साथ साथ कई घरो में नाले का पानी भरा पड़ा है। घर में गंदा पानी इतना भर गया है कि लोगों का खाना पीना मुश्किल हो गया है। कितने के घरों में दो दिन से खाना नहीं बन पाया है।bihar sharif 1

      इसी तरह बल्खी कटरा पर निवासी अकील अहमद ने बताया कि उनके घर आने जाने वाले गली में घुटना भर नाले का पानी का भरा पड़ा है। यह समस्या करीब 10 साल से चला आ रहा है।

      वार्ड चुनाव जब आता है तो वार्ड पार्षद बड़े-बड़े वादे करके वोट ले लेते है। उसके बाद देखने भी नहीं आते है। कई बार नगर निगम के पदाधिकारी से मिलकर आवेदन दे चुके है। पर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!