अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      बेन में फिर बड़ी चोरी, पुलिस से विश्वास उठा, लोग खुद दे रहे पहरा

      नालंदा दर्पण (रंजीत)।  बेन थाना क्षेत्र के भातु बिगहा गांव में विजय सिंह के घर में चोरों ने हजारों की संपत्ति लेकर चंपत हो गया बताया जा रहा है कि चोर रात में आए और सोये हुए घर मालिक के यहां से चोरी कर समान ले भागा और खंधा में  ले जाकर पेटी बक्से को तोड़कर गहने जेवर समेत अन्य बहुमूल्य समान अपने साथ ले गए।

      जब सुबह घर वालों की नींद खुली तो उस घर में एक विकलांग औरत ने आस-पड़ोस के लोगों को बताया कि मेरे घर से ढेर सारे बक्सा गायब है और इसमें से गहने जेवर के साथ साथ अन्य बहुमूल्य कीमती समान गायब हैं। तब लोगों को इस घटना की जानकारी हुई।

      वही चोरों ने दूसरों घरों पर भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन घर वालों के जाग जाने के कारण चोर धीरे से घसक गये। जब तक सुबह हो चुकी थी। घर का मालिक विजय सिंह व्यवसाय के लिए कहीं गए हुए थे। सिर्फ घर में 1 विकलांग औरत ही रह रही थी, जो देखकर भी कुछ नहीं बोल सकती थी।

      बता दें कि विगत  माह पहले भी बगल के गांव सैदपुर में दो घरों में चोरी हुआ था और लाखों की संपत्ति ले गया था। विरोध करने पर औरत को डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उसी डर से यह औरत भी रात में देखते हुए भी मुंह खोलना मुनासिब नहीं समझी।

      इस घटना की सूचना पाकर पुलिस उक्त घटना वाले स्थल पर पहुंची और जांच का हवाला देकर बैरंग वापस लौट गई। जब किसी गांव में चोरी की वारदातें होती है तो थाना क्षेत्र से लेकर जिला तक के पुलिस पदाधिकारी हाथ पांव मारते हैं और चोरों को पकड़ लेने का दावा करते हैं, लेकिन सैदपुर में जिस घर में चोरी हुआ था, उस घर का मालिक चोर का साफ-साफ  हुलिया बता दिया था कि अमुक किस्म के व्यक्ति उसका नक्शा इस तरह का है।

      कहा तो यहां तक जाता है कि इस चोरी के मामले में चोर की शिनाख्त हो चुकी है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उधर चोरी में जिसके नाम सामने आए हैं, वह पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और इसकी खबर पुलिस को भी है।

      फिर भी चोर पुलिस के हाथ आज तक पकड़ में नहीं आया। जिससे अगल बगल के ग्रामीणों में  भय व्याप्त है। इस तरह से चोरों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और चोरी करने से बाज नहीं आ रहे। लोग अपने आप को डरे सहमे नजर आते हैं। शाम ढलते ही गांव वाले खुद पहरेदारी करते नजर आते हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!