अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      बेन में सर्प दंश से एक महिला की मौत

      नालंदा दर्पण (बिनय)। बेन थाना  के महा बिगहा निवासी रामेश्वर प्रसाद के 63 वर्षिया पत्नी दाखो देवी की गुरुवार की रात करीब दो तीन बजे सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका बेन प्रखण्ड प्रमुख धन्नजय प्रसाद की मामी हैं।

      मृतका के परिवार वाले ने बताया कि रात में आंधी पानी के कारण बिजली नहीं थी। वे घर में चौकी के ऊपर सोई हुई थी। घर के छप्पर से चौकी के ऊपर सांप गिरा और डंस लिया।

      घर वालों ने आनन् फानन में इलाज के लिए बिहार शरीफ अस्पताल ले गए। जहाँ उनकी मौत हो गयी।

      मृतका के परिजनों ने स्थानीय  बेन थाना में इस प्राकृतिक घटना के सम्बन्ध में आवेदन दिया है। अंचल अधिकारी एवं प्रखण्ड प्रमुख को भी इस घटना कि सूचना दे दी गई है। शव को अन्तरपरिक्षण के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है।ben news 1 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!