अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      बोले नालंदा एसपी- ‘पैथोलॉजी के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव की जरूरत’

       “राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में काफी बदलाव हुआ है। पहले अधिकांश बीमारियों के लिए बिहार से बाहर जाने के लिए लोग मजबूर होते थे, लेकिन अब इस तरह के भयानक बीमारियों का इलाज अपने बिहार में भी संभव हो पाया है….”

      2 5

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (नीरज)। उक्त बातें डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉक्टर प्रभात रंजन ने राजगीर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही।

      उन्होंने बताया कि बिहार के सभी हिस्से में फ्रेंचाइजी मोड पर आधुनिक पैथ का सेवा प्रदान किया जाएगा।

      इस प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार, डीडीसी राकेश कुमार समेत शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

      इस मौके पर एसपी निलेश कुमार ने कहा कि आज चिकित्सा के क्षेत्र में इन बदलावों के बीच पैथोलॉजी के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव की जरूरत है। आज हमारे यहां से साधारण से साधारण टेस्ट के लिए मरीज को काफी इंतजार करना पड़ता है।

      एसपी ने कहा कि डॉ. भगवान का रूप होता है और इन्हें भी अपने कार्य कुशलता में बदलाव लाने की जरूरत है।

      वहीं चिकित्सक डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि उनकी संस्था ने बिहार का पहला आधुनिक पैथ लैब स्थापना कर एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा को प्रदान करने में सफलता हासिल की है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!