अन्य
    Thursday, April 18, 2024
    अन्य

      मायके-ससुराल वाले ने एक दुसरे पर लगाए नाबालिग विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

      मायके और ससुराल वालों द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक रोचक तत्थ उभर कर सामने आया है। लवली ने प्रिंस के साथ प्रेम विवाह की थी। जिस समय शादी हुई थी, लवली और प्रिंस दोनों की उम्र करीब 16 साल थी यानि दोनों नाबालिग थे…”

      nabalig bibahita murder 1इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना के रुपसपुर गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है।

      महिला के भाई पहाड़पुरा गांव निवासी विक्की कुमार ने बहनोई प्रिंस यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है।

      प्राथमिकी के अनुसार लवली देवी की शादी दो साल पहले प्रिंस के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ महीने से सही से गुजरे। फिर ससुराल के लोग दहेज के रूप में चार लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके लिए उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। रुपया नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।islampur news 1

      एक सप्ताह पूर्व भाई अपनी बहन से मिलने रुपसपुर गांव गया। वहां लवली नहीं थी। शक पर दोबारा शनिवार को रुपसपुर पहुंचे। बहन के बारे में पूछने पर आरोपितों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।

      उधर ससुराल ससुरालवालों का कहना है कि लवली मायके गयी है। वहीं भाई ने हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।nabalig bibahita murder 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!