अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      मोनीयमपुर में दो गुटों के बीच भीषण गोलीबारी, एक को लगी गोली

      नालंदा दर्पण। नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनीयमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। इस वारदात में एक ब्यक्ति को गोली लगी है।

      ग्रामीणों की माने तो गोलीबारी की घटना में लगभग 100 राउंड से अधिक गोली चली है। गांव के ही हरिनंदन यादव एवं सुबोध यादव के बीच आपसी विवाद को लेकर पूर्व से चला आ रही रंजिश को लेकर बुधवार के दिन दोनों गुट आपस मे भीड़ कर जमकर गोलीबारी की।

      उस गोलीबारी की घटना में सुबोध यादव के बायां हाथ के बांह में गोली लगी है। गोली लगने के बाद परिजनों द्वारा सुबोध यादव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा में भर्ती कराया गया है। जहां से बेहतर ईलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद सदर हॉस्पिटल बिहार शरीफ रेफर कर दिया।

      घटना के मुख्य कारण हरिनंदन यादव ने सुबोध यादव के चचेरा भाई धनराज यादव को मारपीट कर सर फोड़ दिया था। उसी रंजिश को लेकर आज गोलीबारी की घटना घटी है।nagarnausa crime 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!