अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      राजगीर के वैभारगिरी पर्वत पर पहली बार यूं अभूतपूर्व लहराया तिरँगा

      सेल्फी विथ तिरँगा के क्रम में पिपली गुफा के ऊपर यूवा, युवती,छात्र छात्राएं सभी तिरँगे के साथ सेल्फी लेते दिखे और वैभारगिरी पर्वत तिरँगे की सीढ़ियां से भरी नज़र आईं…………”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर के वैभारगिरी पर्वत की वादियाँ आज भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष से गूँजता रहा । आज़ादी के जश्न के इस अभूतपूर्व आयोजन ने राजगीर को एक नई सोच दी है जिसमे यूवा पीढ़ी काफी उत्साहित दिखे।rajgir bhavargiri 1

      स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजगीर के लोकप्रिय समाजसेवी श्याम किशोर भारती ने आज़ादी के इस शुभ दिन पर ऐतिहासिक पहल करते हुए वैभारगिरी पर्वत पर तिरँगा ध्वज फहराने और सेल्फी विथ तिरँगा कार्यक्रम का आहवान किया था।

      कार्यक्रम का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से एक सप्ताह से चल रहा था।आज सुबह से ही राजगीर के यूवा वर्ग हाथों में तिरँगा लहराते हुए पर्वतारोहण किये।

      कार्यक्रम के आयोजक श्याम किशोर भारती ने बताया कि राजगीर में इस अभूतपूर्व आयोजन में यूवा पीढ़ी ने काफी उत्साह के साथ भाग लिए और सुबह से ही लोग तिरँगे के साथ सिद्घनाथ मंदिर तक भी पहुँचे। राजगीर एक प्रयोग की धरती है जहां इस तरह के आयोजन से राजगीर की प्राकृतिक और अलौकिक खूबसूरती को और ज्यादा निखारा जा सकता है। राजगीर जैसे महत्वपूर्ण स्थल के प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों की आज़ादी होनी चाहिए और इसका सम्पूर्ण विकास होना चाहिए।rajgir bhavargiri 2

      श्री भारती ने कहा कि भविष्य में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के दिन इस आयोजन को और विस्तृत रूप दिया जाएगा।

      इस आयोजन में राजगीर के समाजसेवी सम्पत कुमार,डॉ अजय कुमार, अनुपम क्षत्रिय, सुखनारायन गुप्ता, निरंजन मालाकार,राजीव दांगी, सुबोध कुमार मोदी, उदय राजवंशी, अजित कुमार, राकेश चन्द्रवँशी, रोहित कुमार, लक्ष्मीकांत शरण, राजू यादव, प्रदीप गुप्ता, रोहित कुमार, मोनू, रॉकी पल्लवी,सपना,शिम्पी , विक्की, आशीष ,आर्यन राज आदि का काफी सहयोग रहा।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!