अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      राज्यपाल फागू चौहान ने राजगीर का यूं किया भ्रमण

      नालंदा दर्पण (नीरज)। बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान एक दिवसीय राजगीर परिभ्रमण के दौरान अपने चार्टर्ड विमान से विश्व शांति स्तूप राजगीर हेलीपैड पर उतरे। वहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और यहां की मिट्टी को नमन किए विश्व शांति स्तूप को अवलोकन किए।

      फिर वहीं से माइक्रोस्कोप की सहायता से भगवान बुद्ध की पावन स्थली गिद्ध कूट पर्वत को दीदार किये।

      governor in nalanda pawapuri rajgir

      इस पर्वत के बारे में राजगीर बुद्ध विहार सोसायटी के चेयरमैन श्वेता महारथी के द्वारा उनहें जानकारी दी गई कि भगवान बुद्ध के द्वारा अनेकों बौद्ध भिक्षु के साथ-साथ उपदेश दिया करते थे।

      उन्होंने आगे बताया कि इनके दो परम शिष्य आनंद कश्यप एवं सारिपुत्र उनके साथ हमेशा विराजमान रहा करते थे और इस पर्वत से अपने शिष्यों के साथ मानव जीवन एवं पशु जीवन को बचाने एवं प्रेम करने की हमेशा बातें बताया करते थे।

      महामहिम राज्यपाल फागू चौहान को विश्व शांति स्तूप के पुजारी ओके नेगी ने पुष्प गुच्छ, विश्व शांति स्तूप का प्रतीक चिन्ह एवं बुक देकर उन्हें सम्मानित किया।

      फिर विश्व शांति स्तूप के दर्शन करने के बाद वहां से चार्टर्ड विमान से हॉकी मैदान के पास बनाए गए हेलीपैड उतर कर सड़क मार्ग के द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय एवं हैंनसाग मेमोरियल तथा पावापुरी जल मंदिर एवं पावापुरी कादर्शन के लिए निकल पड़े।

      इनके काफिले में एसी राकेश दुबे, जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार, राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ प्रसाद, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आदि लोग उपस्थित थे।governor in nalanda pawapuri rajgir11governor in nalanda pawapuri rajgir 3

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!