अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      विपुलाचल पर्वत को बदमाशों का अड्डा बना रखा है राजगीर पुलिस

      एक्सपर्ट मीडिया की पड़ताल के बाद स्पष्ट हुआ है कि वायरल वीडियो की वारदात विपुलाचल पर्वत के किनारे की है, क्योंकि स्पष्ट रुप में वीडियो के पीछे मखदूम कुंड का मस्जिद दिख रहा है……………”

      nalanda viral vedio crimeनालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला अवस्थित अंतरार्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर के विपुलाचल पर्वत पर से गैंगरेप के प्रयास के वायरल वीडियो पर राजगीर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरी तफ्तीश में पुलिस महकमा जुट गया है।

      विपुलाचल पर्वत पर हर साल आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है, क्योंकि यह पर्वत पूरी तरह पुलिस-प्रशासनिक के उपेक्षा का शिकार है।

      पुलिसिंग और प्रशासनिक कुव्यवस्था का आलम यह है कि इस पर्वत पर जाने के लिए लोगो को दीवारें फांद कर जाना पड़ता है, क्योंकि कुछ वर्ष पूर्व जिला प्रशासन के निर्देश पर इस पर्वत की ओर जाने वाले मुख्य गेट के दरवाजे को हटाकर दीवार खड़ी कर दिया जाता है। ताकि न लोग पहाड़ पर जाएंगे और न ही घटनाएं होगी।

      यहां सिर्फ जैनियों के लिए एक रास्ता है, जो कभी कभी पार्क से खुलता है। यही वजह है कि इन पहाड़ो पर लोग जाने के लिए सुनसान मार्ग से भी चले जाते है और अपराधी गंभीर घटनाओं को अंजाम देता है।

      राजगीर थाने में विपुलाचल पर्वत पर छिनतई,  बलात्कार,  हत्या जैसे दर्जनों केस पुलिस-प्रशासनिक विफलता के उदाहरण हैं।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!