अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      शासन की हस्तक्षेप से उपद्रवियों की मंशा पर फिरा पानी

       “तब यूं जाकर मामला शांत हुआ और लोगों के बीच चल रही सारे कुचर्चाओं पर विराम लग गया…”

      3 1एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। नालंदा जिले के खुदागंज थाना के सेरथुआडीह गांव में धार्मिक  वातावरण को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त था। प्रशासन की हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

      ग्रामीणो ने बताया कि गांव में आने वाली सड़क की तीनमुहानी के पास धार्मिक आस्था का प्रतीक चिंह की नींव रख दिया गया था। उस नींव को  लेकर उपद्रवियो द्वारा विवाद उत्पन्न कर दिया गया था।

      इसको लेकर दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त था। आस पास में विभिन्न प्रकार के अफवाहों की चर्चा से महौल गर्म था।

      इसकी सुचना पाते ही प्रशासन द्वारा पहल किया गया। इस दौरान प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ वैठक किया और उपद्रवियों की मंशा पर पानी फेरते हुए दोनो पक्षों के बीच समस्या का निराकरण कर दिया।

      इस मौके पर हिलसा एसडीपीओ मुतफिक अहमद, इंस्पेकटर सालिग्राम कुमार, थानाध्यक्ष ऱामप्रकाश सिह, बीडीओ राजेश कुमार पायरट, सीओ नलीन विनोद पुष्पराज, उपमुख्य पार्षद एजाज अहमद, मुखिया वृजनंदन चौरसिया, विंदु यादव,मिथलेश यादव आदि लोग मौजुद थे।4 5

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!