अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      शिक्षक की पिटाई के विरोध में थाना का घेराव, बदमाशों की गिरफ्तारी-सुरक्षा की गुहार

      “शिक्षकों द्वारा पुलिस को असमाजिक तत्व के लोगों का नाम व पता बताया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन करवाई नहीं होते देख असमाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता गया और शाम को करीब एक दर्जन बदमाश फिर स्कूल पहुंचकर शिक्षकों को मारपीट करने के लिए खोजने लगे……”

      बिहार शरीफ से दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। नालंदा जिले के एकंगरसराय के शुखदेव एकेडमी उच्च स्कूल के शारिरिक शिक्षक विक्रांत कुमार उपाध्याय के साथ शनिवार को असमाजिक तत्व के कुछ युवकों द्वारा लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया।

      nalnda ekangarsarai crime 1घटना से आक्रोशित स्कूल के तमाम शिक्षक व कर्मी समेत छात्रों ने स्कूल में ताला बंद कर थाना पहुँचकर असमाजिक तत्वों के लोगो को अविलम्ब गिरफ्तारी करने व शिक्षकों व कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब एक घण्टे तक हंगामा करते रहे।

      थानाध्यक्ष विवेक राज द्वारा आक्रोशित शिक्षकों, कर्मियों व छात्रों को काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने कहा कि इस घटना में दोषी लोगो को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा। घायल शिक्षक विक्रांत कुमार उपाध्याय का ईलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

      इस सम्बंध में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक निवेदिता कुमारी ने एकंगरसराय थाने में कई बदमाशो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।

      आक्रोशित शिक्षकों व कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार को कुछ असामाजिक तत्व के लोगों स्कूल के प्रांगण में सिगरेट पी रहे थे। जिसका शिक्षकों द्वारा विरोध करने पर बदमाश  उलझ गए और जमकर रोड़ेबाजी की।

      लोगो द्वारा मारपीट व महिला शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने की भीधमकी दी गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची कि पुलिस को देखते ही असमाजिक तत्व भाग निकले।nalnda ekangarsarai crime 3

      शनिवार को शिक्षक विक्रांत कुमार उपाध्याय यात्री बस से उच्च स्कूल चम्महेड़ा जा रहे थे कि रास्ते मे रामभवन के समीप असमाजिक तत्व के युवकों ने बस से उतारकर जमकर मारपीट कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया।

      पीड़ित जख्मी शिक्षक स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी शिक्षकों को दी। इस घटना पर स्कूल के तमाम शिक्षकों, कर्मियों व छात्रों ने आक्रोशित होकर स्कूल में ताला बंद कर थाना पहुंचकर घेराव कर अबिलम्ब अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने व सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर अड़ गये।

      आक्रोशित शिक्षकों,कर्मियों व छात्रों ने कहा कि जब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक स्कूल बंद रहेगा। इस घटना से स्कूल के तमाम शिक्षको व कर्मियों में भय का माहौल कायम हो गया है।

      थानाध्यक्ष विवेक राज ने इस घटना को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापामारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!