अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      ससुराल लाकर युवक को यूं बेरहमी से काट कर मार डाला !

      कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। बीती देर रात एक युवक की ससुराल वालों ने धारदार हथियार से काट कर मार डाला……

      प्रप्त समाचार के अनुसार शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अन्तर्गत पांची निवासी बीपीन महतो के 24 वर्षीय पुत्र बीरू कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व नालंदा जिला के कतरीसराय थाना अन्तर्गत  बरीठ गांव निवासी भीमल महतो कि 20 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी से वर्ष 2016 में हुई थी।nalanda crime 1

      शादी के कुछ महीने बाद पति पत्नी में पत्नी के पागलपन को लेकर विवाद शुरू हो गया। ईलाज के साथ परिवारजनों के पहल पर मामला को समझा बुझाकर शान्त किया गया। कुछ दिन बाद लड़की के पागलपन का मामला फिर तुल पकड़ लिया।

      विवाद जब काफी बढ़ गया तो एक बार पंचायत के पहल पर शान्त हुआ। छह महीना पहले भी पंचायत में पांची पंचायत के मुखिया, उप मुखिया तथा सरपंच के मौजूदगी में एक दूसरे को छोड़ने की सहमति बन गया था।

      किन्तु शनिवार को लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को किसी बहाने बरीठ गाँव लेकर आ गए तथा रात्रि में धारदार हथियार से मार डाला।

      हत्या की जानकारी जब स्थानीय पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो आरोपी का घर खाली मिला और शव बरामद करने के लिए उसे काफी मशक्कत करना पड़ी।

      मृतक का शव आरोपी के घर पश्चिम दिशा में पानी से भरे घास खेत के डोभरा में छत विक्षत हाल में बरामद किया गया।

      थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह के अनुसार शव बरामद करते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेजते हुए मृतक के परीजनों को सूचित कर दिया गया है। शव की हालात देखने के बाद साइको किलर द्वारा की गई हत्या प्रतीत होता है। पुलिस आरोपियों को दबोचने में जुट गई है।nalanda crime 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!