अन्य
    Thursday, March 28, 2024
    अन्य

      ससुराल वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला!

      नालंदा दर्पण। चंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव में सोमवार की देर शाम को दहेज के लिए एक विवाहिता को जला कर मारने का मामला प्रकाश में आया है।

      विवाहिता के भाई बिंद थाना के उत्तरथु पंचायत अंतगर्त विशुनपुर गांव निवासी श्रीनारायण चौहान के पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि मेरी बहन रूबी की शादी 2007 में चंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया विगहा निवासी विनोद चौहान के पुत्र चौठा चौहान से हिन्दू रीति रिवाज से शादी हुई थी। उस समय ढेरों उपहार दिया करता था।  शादी के बाद कुछ साल तक ठीक ठाक रहा।

      उसके बाद  ही विवाहिता के पति के साथ परिवार के अन्य सदस्य उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विवाहिता ने जब इसकी जानकारी मायके वालों को दी। तो करीब पचास हजार रुपया जमीन खरीदने के लिए दिया गया था। और आगे से विवाहिता को परेशान न करने की हिदायत दी थी।

      बावजूद इसके ससुराली जनों सहित पति सहित परिवारवालों ने  विवाहिता को मार डाला और कहीं दूसरे जगह ले जाकर विवाहिता पर केरोसिन डाल कर शरीर में आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई।

      इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली है। छानबीन किया जा रहा है। अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं किया गया। लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!