अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      सिविल सर्जन का घेराव, नारेबाजी, आंदोलन की चेतावनी

      “जिन कर्मियों का समयावधि पूरा भी नही है, उनके अलावे सविंदा कर्मियों का भी तबादला किया गया है….”

      nalanda policeबिहार शरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। नालंदा के सिविल सर्जन द्वारा जिले के 1144 स्वास्थ्य कर्मियों का सामूहिक स्थानांतरण किए जाने के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी किया।

      इस मौके पर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री विश्वनाथ सिंह ने कहा कि कर्मियों के साथ नालंदा के सिविल सर्जन भेदभाव की नीति अपना रहे हैं।

      उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र से इतने कर्मचारियों का एक साथ स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी। इस बात को बिना सोचे समझे उनके द्वारा आदेश निर्गत किया गया है।

      श्री सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द कर्मियों के स्थानांतरण के आदेश को रद्द नहीं किया गया कर्मी सड़क से लेकर सदन तक हंगामा और प्रदर्शन करने पर बाध्य हो जाएंगे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!