अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      हड़ताल पर गए हरनौत अस्पतालकर्मियों ने उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी  

      नालंदा दर्पण।  हरनौत थाना क्षेत्र में राजपूत महासभा के प्रखंड अध्यक्ष फंटू सिंह की हुई हत्या की वारदात के दूसरे दिन अस्पताल के मुख्य गेट, प्रसव एवं ओपीडी कक्ष में ताला लटके रहे।

      स्थानीय लोगों की मानें तो यह पहली घटना है, जब उपद्रवियों के द्वारा किए गए हमले के बाद अस्पतालकर्मी सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले गये हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।HARNAUT NEWS 3

      हालांकि आज दिन भर चिकित्सक सहित अन्य सभी अस्पताल कर्मी मौजूद थे लेकिन वे कोई कार्य करते नहीं दिखे।

      बताते चलें कि पिछले दिन हरनौत थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में युवक फंटू सिंह की हत्या बदमाशों ने गोली मारकर कर दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों में शामिल उपद्रवियों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ मचाया।

      इस दौरान उपद्रवियों महिला चिकित्सक कर्मी को भी बख्शा नहीं गया। अस्पताल कर्मियों पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला भी किया। जिससे अस्पतालकर्मी चोटिल हो गए। घटना से गुस्साए चिकित्सक व अस्पताल कर्मी हड़ताल पर चले गए।

      चिकित्सक डॉ राकेश रंजन ने बताया कि जब तक अस्पताल कर्मी का सुरक्षा नहीं दिया जाता एवं अस्पताल में तांडव मचाने वाले सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक लोग हड़ताल पर डटे रहेंगे।

      अस्पताल प्रशासन के द्वारा घटना में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।HARNAUT NEWS 1 HARNAUT NEWS 4

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!