Home नालंदा हरनौत से बिहारशरीफ जा रहे शिक्षक को बेना थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े...

हरनौत से बिहारशरीफ जा रहे शिक्षक को बेना थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली मारी, हालत गंभीर

नालंदा दर्पण। अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र के सिहुली के पास डीईओ कार्यालय बिहारशरीफ में पदस्थापित शिक्षक मनोज कुमार को दिनदहाड़े गोली मारकर ज़ख्मी कर दिया है। जिनकी हालत नाजुक बताई जाती है।

बताया जाता है कि शिक्षक हरनौत से बिहारशरीफ जा रहे थे। तभी घटना का अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही भागन विगहा व बेना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा।

कहा जाता है कि मनोज शिक्षक बहाली में गठित जांच दल में शामिल थे। इस कारण से शक की सूई उस ओर भी जा रही है। घायल शिक्षक का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version