अन्य
    Friday, March 29, 2024
    अन्य

      हिलसा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, विवादित राजगीर थानाध्यक्ष को सर्किल का भी प्रभार!

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। अपनी कार्यशैली से विवादों में घिरे नालंदा जिले के हिलसा थानाध्यक्ष प्रेमराज सिंह को पद से हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस केन्द्र से अरबिन्द कुमार को हिलसा का सर्किल इंसपेक्टर बनाते हुए थानाध्यक्ष का प्रभार भी सौंपा गया है।

      nilesh kumar ips nalanda sp
      एक असफल पुलिस कप्तानः नालंदा एसपी नीलेश कुमार…..

      हालांकि इनके साथ कई अन्य पुलिस अफसरों को भी हटाया गया है। उसमें कुछ हैरान करने वाले भी हैँ। कई मामलों में पुलिस की छवि दागदार करने वाले राजगीर थानाध्यक्ष को सर्किल इंसपेक्टर का चार्ज भी दे दिया गया है।

      वहीं हरनौत थाना के कनीय पुलिस अवर निरीक्षक को जिला एसटीएससी थानाध्यक्ष बना दिया गया है। राजगीर थाना के कनीय पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार को तेल्हाड़ा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

      कटरा ओपी प्रभारी अब छबिलापुर थानाध्यक्ष, नूरसराय थाना के कनीय अवर निरीक्षक रहुई थानाध्यक्ष बनाया गया है।

      वहीं नालंदा पुलिस केन्द्र के परिचारी प्रवर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार को नूरसराय अंचल निरीक्षकके साथ चंडी अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

      पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद को बिहार अंचल निरीक्षक के साथ अस्थावां अंचल और पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार सिंह को इस्लामपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।111 222

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!