Home नालंदा 10 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या, कुएं से मिला शव,...

10 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या, कुएं से मिला शव, 3 दिन तक सोई रही पुलिस

0

बिहार शरीफ (नालन्दा दर्पण)। परवलपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव से 10 साल के बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई है।

बताया जाता है कि मृतक स्वर्गीय कैलाश प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है।  पुलिस ने तीन दिन बाद शव को कुएं से बरामद किया है।

परिजन ने बताया कि 6 फरवरी को छात्र का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद तीन नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था।

आज सुबह रोहित का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाई।

परवलपुर थानाध्यक्ष कुणाल सिंह ने बताया कि 6 तारीख की शाम में अपहरण की एफ आई आर दर्ज करवाई गई थी। आज सुबह गांव के ही एक कुएं से रोहित का शव बरामद किया गया है।

वहीं परिजनों ने कहा कि 4 साल पूर्व भी इस बच्चे का अपहरण कर लिया गया था, जिसे चंडी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version