Home अस्थावां 12 वर्षीय बच्ची संग दुष्कर्म, धुनाई के बाद आरोपी फरार, दर्ज हुई...

12 वर्षीय बच्ची संग दुष्कर्म, धुनाई के बाद आरोपी फरार, दर्ज हुई एफआईआर

0

इस वारदात के बाद एक पंचायत प्रतिनिधि द्वारा पीड़िता और दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों के बीच एक लाख एक हजार रुपए में समझौता करने की बात तय हुई, लेकिन इस बात की जानकारी जैसे ही गांव वालों को मिली कि वे आक्रोशित होकर मामले को घटना के 3 दिन बाद थाना तक ले गए….

नालंदा दर्पण डेस्क। अस्थावां के एक मोहल्ले में पड़ोस में रहने वाले राशन डीलर ने 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित बच्ची के पिता ने महिला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

अस्थावां के एक रविदास मोहल्ले में रहने वाली पीड़िता के परिजन ने सोमवार को स्थानीय थाना के अलावे महिला थाना में लिखित शिकायत की है। बताया कि वह और उसकी पत्नी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

शनिवार को वह और उसकी पत्नी गेहूं काटने खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान राशन डीलर सिद्धेश्वर रविदास केउसके घर में घुस गए और उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

बेटी के शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आते देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उन्हें दबोच लिया और जमकर धुनाई की।

इसके बाद पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फोन पर उसे सूचना दी। जब वह घर पहुंचा तो बेटी ने उसे आपबीती बताई। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

अस्थावां थानाध्यक्ष संतोष कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई। आज सोमवार को शिकायत मिलते ही प्रारंभिक पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

इधर महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है औऱ न ही कोई संबंध में शिकायत ही आई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version