अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

      120 करोड़ की योजना से बिहार शरीफ को जल जमाव से मिलेगी निजात : सौरभ जोरवाल

      “नालंदा जिला का निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी बिहारशरीफ में हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोड़े समय के लिए  राहत मिली, वही यह बारिश नगर के कई इलाकों में लोगों के लिए फजीहत बन गया। कई इलाकों में जलजमाव से लोग परेशान हो गए…”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (दीपक विश्वकर्मा)। आसन्न बरसात को देखते हुए बिहार शरीफ नगर निगम के द्वारा दिन और रात अभियान चलाकर नाले और नाले के निकास की व्यापक पैमाने पर सफाई शुरू कर दी गई है। इस कार्य में जेसीबी मशीन और अत्याधुनिक सुपर सकर मशीन के अलावा भारी संख्या में सफाई कर्मी लगाए गए हैं।biharsarif nagar1

      हालांकि दो दशकों से जलजमाव की समस्या को झेल रहे नगर वासियों को अब निजात मिलने की उम्मीदे जगी है। बिहार शरीफ नगर निगम स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद पहले पेय जल उसके बाद ड्रेनेज के लिए 120 करोड़ की योजना बनाई गई है । जिसका कार्य जल्दी शुरू करा दिया जाएगा।

      उक्त बातों की जानकारी देते हुए नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने बताया कि वर्तमान समय में जहां जहां ब्लॉकेज हैं, उन्हें खुलवाया जा रहा है।  कई जगह ऐसे हैं,जहां लोगों ने नाले के ऊपर ही अनाधिकृत रूप से भवन का निर्माण कर लिया है।

      उन्होंने कहा की शहर में कई नाले वर्षों से बने हुए है। अधिकांश नाले रैयती जमीन के गढ्ढे से जुड़े हुए है। पानी का निकास मुख्य नाले में न होकर उन गड्ढे में गिरता था। कुछ स्थानों पर धीरे धीरे उन गढ्ढो में घर बनते जा रहे है और निकास की समस्या उत्पन्न हो गयी है। उस पानी की निकासी के लिए सुपर सकर मशीन का प्रयोग किया जा रहा  है, जो पानी को खींच कर टैंक में भर लेती है और पानी को मुख्य नाले में छोड़ दिया जाता है।

      saurav jorwal

      उन्होंने कहा कि शहर में कई नाले वर्षों से बने हुए है, अधिकांश नाले रैयती जमीन के गढ्ढे से जुड़े हुए है। शहर की ड्रैनेज व्यवस्था में कई तकनीकी खामियां है, जिसके कारण अधिकांश नालो में पानी भरा रहता है।

      श्री जोरवाल ने बताया कि शहर की सम्पूर्ण ड्रैनेज व्यवस्था का डिजाइन और डीपीआर कंसलटेंट द्वारा तैयार किया गया है जिसे तकनीकी स्वीकृति के लिए बुडको भेजा जाएगा।

      उन्होंने बताया कि पेयजल ड्रेनेज के बाद बिहार शरीफ शहर के लिए अन्य योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। हालांकि बिहार शरीफ शहर स्मार्ट सीटी में शामिल किये जाने के बाद यहां लोगो की धारणा थी की शहर से अलग स्मार्ट सिटी बनेगा। मगर ऐसा नहीं है। इसी शहर को स्मार्ट बनाया जाना है, जहां नागरिको को वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, जो देश के महानगरों में मिलती है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!