अन्य
    Friday, April 19, 2024
    अन्य

       राजगीरः पर्यटक की हुई नृशंस हत्या मामले में 3 धराए

      विगत 11 सितंबर को रत्नागिरी पर्वत के पास वाले जंगल में बदमाशों ने एक पर्यटक की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। इसके पहले उसके भांजी को अगवा कर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।

      नालंदा दर्पण डेस्क। राजगीर में एक पिछले दिनों हुई एक पर्यटक की चाकू गोदकर हुई जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा है, जबकि एक अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी बाहर है।

      खबर है कि दबोचे गए मुख्य आरोपी रॉकी यादव उर्फ राजेश कुमार चाइनीज भाषा का जानकार है और वह गाइड का काम भी करता आ रहा है। वह मूलत: पटना जिले के बाढ़ के दालीसमानचक का रहने वाला है और फिलहाल कुंडपर इलाके में वर्णवाल धर्मशाला के पास किराए के घर में रह रहा था।

      जबकि अन्य आरोपियों में राजगीर के शिव स्थान के रहने वाले स्व. बाढ़ो चौधरी का पुत्र दीनानाथ चौधरी उर्फ बऊआ और राजगीर के वीरायतन के निकट रहने वाले मिथिलेश चौधरी का पुत्र धमेन्द्र चौधरी है।

      बता दें कि विगत 11 सितंबर को रत्नागिरी पर्वत के पास वाले जंगल में बदमाशों ने एक पर्यटक की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। इसके पहले उसके भांजी को अगवा कर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। लेकिन पीड़िता की तरह भागकर जान और इज्जत बचाई और शोरगुल मचाया।

      उस युवती के अनुसार इस जघन्य वारदात को चार बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना के समय के राजगीर के सभी सार्वजनिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उसी आधार पर लूट-दुष्कर्म के प्रयास के दौरान हुए चार लोगों की संलिप्तता की संभावना पाते हुए तीन पकड़ लिया है और और चौथे की तलाश में है।

      पुलिस की मानें तो  सनी कुमार राजगीर के जंगल में एक युवती के साथ घूमने गया था। वहां मिले चार युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मी बताकर दोनों को जंगल से बाहर जाने को कहा।

      इसी बात को लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद हो गया। इतने में बदमाशों ने युवक को चाकू घोंप दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!