नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

ACS सिद्धार्थ का VC अभियान से शिक्षकों में हड़कंप, DEO ने सभी HM को चेताया

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस सिद्धार्थ की यह नई पहल न केवल शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाएगी, उम्मीद है यह भी सुनिश्चित करेगी कि सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली सुविधाओं और सेवाओं का लाभ बच्चों तक वास्तविक रूप से पहुंचे

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर और टीचरों को स्कूल की गतिविधियों और व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय मुख्यालय से कुछ भी छुपाना संभव नहीं होगा।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस सिद्धार्थ ने एक नई प्रणाली लागू की है। इस अभियान के तहत पटना से सीधे वीडियो कॉल के माध्यम से स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। इस नई व्यवस्था ने जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और हेडमास्टरों में हड़कंप मचा दिया है।

पूर्व में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्कूल की मूलभूत सुविधाओं और कक्षाओं की स्थिति को लेकर हेडमास्टरों के द्वारा गलत या अधूरी जानकारी देने के मामले सामने आते रहे हैं। अब इस नई प्रणाली के तहत ऐसी गड़बड़ियों पर रोक लगाई जाएगी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के हेडमास्टरों ( HM) को इस निरीक्षण प्रणाली के बारे में विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि विभाग द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर 9153468895 से आने वाली वीडियो कॉल को अनिवार्य रूप से रिसीव करना होगा। कॉल के दौरान स्कूल परिसर, कक्षाओं की स्थिति, छात्रों की उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था को फ्रंट और बैक कैमरे से दिखाना अनिवार्य होगा।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रतिदिन 10 स्कूलों का निरीक्षण वीडियो कॉल के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान हेडमास्टरों से स्कूल संचालन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे और तत्काल निर्देश दिए जाएंगे। हेडमास्टर और टीचर ईयरफोन का उपयोग करके बातचीत को स्पष्ट रूप से सुन सकते हैं और अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकते हैं।

इस नई व्यवस्था के लागू होने से सरकारी स्कूलों में सतर्कता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है। टीचरों और हेडमास्टरों को अब सुनिश्चित करना होगा कि स्कूल में सभी गतिविधियां सही ढंग से चल रही हों और किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार