बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। एसपी नीलेश कुमार ने जिले के भीतर एक साथ कुल 71 पुअनि के स्थानान्तरण किए जाने के आदेश पर आज खुद रोक लगा दी है।
उन्होंने अपने आदेश वापसी के पिछे जिले में लॉकडाउन जारी रहने एवं बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के खतरे का हवाला दिया है।
विदित हो कि बीते 12 जुलाई को एसपी नीलेश कुमार ने ही जिले में एक साथ 71 दारोगा को इस थाना से उस थाना में समकक्ष कार्यों के लिए स्थानान्तरित करने का आदेश जारी किया था।
एसपी द्वारा लिए गए इस अचानक फैसले से पुरा पुलिस महकमा सकते में आ गया। इस ऐतिहासिक तबादले के साथ ही पहुंच-पैरवी को प्रोत्साहन मिलने की चर्चाएं शुरु हो गई।