Home अपराध दहेज की खातिर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

दहेज की खातिर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बरगी बिगहा गांव में दहेज के खातिर नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने की सूचना मिली है।

बताया जाता है कि करायपरसुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत विनसा सलेमपुर गांव निवासी स्वर्गीय हेमनाथ पासवान की पुत्री की शादी करायपरशुराय थाना के बरगी बिगहा गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रवेश पासवान के पुत्र चंदन पासवान के साथ हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों का द्वारा दहेज के खातिर विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने लगे। दहेज नहीं देने के उपरांत विवाहिता के साथ मारपीट और घर के अंदर बंद करके रखकर किसी से भी मिलने जुलने नहीं दिया जाता था।

परिजनों ने हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर ही लगाया है। ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई।

फिलहाल पुलिस विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों फरार बताये जा रहे हैं।

कराय परसुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के द्वारा हत्या मामले में पति और सास के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1IiF5YiOQOE[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Ite3wCJ_xbQ[/embedyt]

3 COMMENTS

Comments are closed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version