अन्य
    Saturday, April 20, 2024
    अन्य

      हिलसा कोर्ट के जज जयकिशोर दुबे को जान मारने का प्रयास, पथराव के बाद फायरिंग करते भागे बदमाश  

      नालंदा दर्पण/हिलसा (धर्मेंद्र कुमार)। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस वारदात से साफ स्पष्ट हो गया है कि आज अतिसंवेदनशील हिलसा कोर्ट परिसर और थाना के बीच प्रथम श्रेणी के जज पर हमला कर उन्हें जान मारने का प्रयास किया गया। उनके वाहन पर पथराव किया गया और अपराधी सरेआम फायरिंग कर हथियार लहराते भागने में सफल रहे।

      hilsa judge hamla 2बताया जाता है कि हिलसा कोर्ट में पदस्थापित एडीजे-1 जयकिशोर दुबे जब कोर्ट से अपने आवास लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए आधा दर्जन अपराधियों ने उनके वाहन पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। जहां उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया है।

      इतना ही नहीं अपराधियों ने भागने के दौरान तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की है। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच एक खोखा भी बरामद किया है।hilsa judge hamla 3

      बताया यह भी जा रहा है कि सभी अपराधी पैदल थे और घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भागने में सफल रहा।

      सबसे बड़ी बात यह है कि हिलसा बाजार में इस तरह की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। और अब न्यायाधीश को भी अपना निशाना बना रहे हैं।

      तो पुलिस आखिर कहां सोई हुई है। क्या नालंदा में पुलिस का इकबाल समाप्त हो गया है।hilsa judge hamla 4

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!