Thursday, January 15, 2026
अन्य

    बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में यूट्यूबरों के प्रवेश पर लगाई सख्त रोक

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग के अपर सचिव सह निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक कड़ा पत्र लिखा है। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में बिना विभागीय आदेश के अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। लगातार बढ़ते इस समस्या पर ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि शैक्षिक वातावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

    हाल के कुछ समय में यह देखा गया है कि कई व्यक्ति या संस्थाओं के प्रतिनिधि बिना अनुमति के विद्यालयों के परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। ये लोग विभिन्न उपकरणों जैसे माइक और कैमरा के साथ विद्यालय परिसर में जाते हैं, जो शैक्षिक गतिविधियों में बाधा डालते हैं। इस तरह के व्यवधान विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षण प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकते हैं।

    इस संदर्भ में विभागीय अपर सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि विद्यालय की सुरक्षा और शैक्षिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए केवल प्रधानाध्यापक ही प्रेस ब्रीफिंग के लिए अधिकृत होंगे। अन्य कोई शिक्षक प्रेस को ब्रीफ नहीं करेंगे, ताकि बिना अनुमति के हस्तक्षेपों से बचा जा सके। यह कदम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बनाए रखने और उनकी सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा